विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोलन के धर्मपुर में मंदिर में लिखा ISIS कमिंग सून

By Edited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:56 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के सोलन के धर्मपुर स्थित एक मंदिर के गेट के बाहर आइएसआइएस के नारे लिखे म‍िले हैं। पुल‍िस ने जांच शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

धर्मपुर [जेएनएन] : इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार में आतंकी के पकड़े जाने के बाद अब हिमाचल के ही सोलन के धर्मपुर स्थित एक मंदिर में आइएसआइएस के नारे लिखे गए है। नववर्ष के दूसरे ही दिन आइएसआइएस की मौजूदगी का सुबूत मिलने से लोगों में दहशत का महौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: आबिद की निशानदेही पर होगा मनाली-पंडोह डैम का मुआयना

धर्मपुर में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनसा माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आइएसआइएस की मुहर लगाई है। इस संबंध में लोगों ने धर्मपुर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश को जानकारी दी तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना धर्मपुर में सूचना दी। इसके बाद पुलिस थाना प्रभारी अनिल ठाकुर की अगुवाई में टीम ने निरीक्षण किया। आइएसआइएस की मुहर में कुछ लाइने अरबी भाषा में लिखी गई है। इसके अनुवाद के लिए पुलिस ने स्थानीय मुस्लिम व्यक्ति को बुलाया तो उसने बताया कि उर्दू में ला अल्ला इल्ल इल्ल लह और अंग्रेजी में आइएसआइएस कमिंग सून लिखा हुआ है। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि जैसे ही इस बारे में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पढ़ें: आतंकी आबिद ने माना आइएसआइएस के आकाओ से करता था बात

पढ़ें: मंडी में NIA ने पकड़ा संदिग्ध, ISIS से संबंध होने की आशंका