खाई में गिरी कार, दंपती घायल
कंडाघाट थाना के अंतर्गत शनिवार दोपहर दो बजे कालका शिमला हाइवे पर आलटो कार अढ़ाई सौ फुट गहरी खाई में गिरने से दो घायल हो गए। आल्टो कार नंबर एचपी 13-2357 कैथलीघाट में होटल हाइवे गलोरी के समीप खाई में गिर गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कार में पति पत्नी सवार थे। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले लोगों ने इन्हे कार से निकाल कर 10
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 07:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, कंडाघाट : कंडाघाट थाना के तहत शनिवार दोपहर दो बजे कालका शिमला हाइवे पर एक कार के खाई में गिरने से दंपती घायल हो गया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले लोगों ने घायल दंपती को कार से निकाल कर 108 एंबुलेंस से आइजीएमसी शिमला भेज दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार शोघी से कंडाघाट की ओर आ रही थी। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें