Move to Jagran APP

प्रदेश में रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे : गोविंद ठाकुर

धरा को हरा-भरा बनाने के लिए वन महोत्सव के दौरान 12 से 14 जुलाई तक 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 06:35 PM (IST)
प्रदेश में रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे : गोविंद ठाकुर
प्रदेश में रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे : गोविंद ठाकुर

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : धरा को हरा-भरा बनाने के लिए वन महोत्सव के दौरान 12 से 14 जुलाई तक हिमाचल में 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यह पौधे वन क्षेत्र, सड़कों के किनारे और शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएंगे। यह जानकारी वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दी। दाड़लाघाट के गाव स्यार में पौधरोपण के बाद मंत्री वन विश्राम गृह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वनों को पुनर्जीवित करने और पुनस्र्थापित करने के लिए विभाग का सहयोग करें। वन न केवल विभिन्न वन्य जीवों को आवास उपलब्ध कराते हैं। वहीं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं। वनों को हरा सोना बताते हुए इसकी रक्षा करने व अधिक संख्या में पौधरोपण कर वन विभाग और अधिकारियों का सहयोग करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि 10 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव के तहत प्रदेशभर में वन विभाग पौधरोपण अभियान चला रहा है। विभाग को विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों जैसे विभिन्न संस्थानों में संस्थागत पौधरोपण अभियान चलाने को कहा। विभाग को इसके लिए मुफ्त पौधे देने को कहा। उन्होंने कहा कि इन पौधों का रखरखाव करना भी हमारा कर्तव्य है सभी लोग सुनिश्चित करें कि वह पौधों की देखभाल भी करेंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोई भी लोग प्लास्टिक का प्रयोग न करें। युवाओं से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें।

loksabha election banner

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, बालक राम शर्मा, एसडीटीओ के प्रधान रत्‍‌न मिश्रा व पंचायत प्रधान सुरेंद्र ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पंचायत समिति के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौतम, नरेंद्र हाडा, जगदीश्वर शुक्ला, अरुण शुक्ला, बंटू शुक्ला, प्रेम, कमलकात, यशपाल कश्यप, कॉलेज प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट रमेश शर्मा, हेमराज शर्मा, डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी, रेंज ऑफिसर दाड़लाघाट, पुष्प वन विभाग के कर्मचारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.