दो सड़क हादसों में 3 की मौत, दो घायल
सिरमौर जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा संगड़ाह उपमंडल के पठियारा नामक स्थान पर हुआ। यहां पर एक टिप्पर दुर्घटनागस्त हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते वीरवार को टिप्पर (एचपी-71-444
जागरण संवाददाता, नाहन : जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए। पहला हादसा संगड़ाह उपमंडल के पठियारा नामक स्थान पर हुआ। यहां पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। बीते वीरवार को टिप्पर नंबर एचपी-71-4448 पठियारी के पास खाई में गिर गिरा। इसमें बलबीर ¨सह पुत्र भीषण ¨सह निवासी रजाना तहसील संगड़ाह और सुरेंद्र भारद्वाज पुत्र सही राम गांव नेरभागा हाल एचआरटीसी परिचालक घायल अवस्था में मिले। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई है। दूसरा हादसा शिलाई से रोनहाट मार्ग पर टक्करधार के पास हुआ। यहां पर वीरवार देर रात एक ऑल्टो कार (एचपी 85-0178) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में तीन लोगों जिसमें गोपाल पुत्र नानकु राम निवासी कांडो भटनोनल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कपिल पुत्र महेंद्र ¨सह व कवर ¨सह पुत्र रत्ती राम घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल शिलाई इलाज के लिये भर्ती किया गया है। एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।