राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुनिहार वासियों को दिए कई तोहफे
राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुनिहार वासियों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की और सरकार द़वारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र भी किया।
सोलन, जेएनएन। कुनिहार में आयोजित राज्यत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुनिहार के लिए पुलिस चौकी को थाने में बदलने का तोहफा कुनिहार वासियों को दिया है। इसके अलावा सब डिपो बनाने और कुनिहार स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा भी की है।
कुनिहार में आयोजित राजयत्व दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकतर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का ही जिक्र किया। प्रदेश के लिए इस मौके पर कोई खास तोहफा नहीं मिला, हालांकि कुनिहार क्षेत्र को लाखों की सौगातें दे गए हैं।
यहां अब एचआरटीसी का सब डिपो बनाया जाएगा, अस्थाई पुलिस चौकी कुनिहार को अब सदर थाने में तबदील कर दिया जाएगा, इसके अलावा छात्र विद्यालय कुनिहार को अब मॉडल विद्यालय बनाने की बात की भी मुख्यमंत्री ने कही है। स्कूल के इस मैदान के लिए उन्होंने दस लाख रुपये देने की घोषणा भी की है।
इससे पहले उन्होंने पुलिस कर्मियों को परशुराम आवार्ड से सम्मािनत किया, इसके अलावा शहीद जवानों की पत्नियों को भी सम्मानित किया गया, वहीं उत्कृष्ट युवाओं व युवतियों को मुख्यमंत्री ने बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया।