Solan: चलती ट्रेन के आगे गिरा पेड़, चालक ने तुरंत लगा दिए ब्रेक; आधे घंटे तक खड़ी रही गाड़ी
करीब 0825 बजे पेड़ हटाकर ट्रैक को सुचारू किया गया। जिसके बाद आने वाली सभी ट्रेन समय पर गंतव्य की ओर रवाना हुई है। रेलवे स्टेशन मास्टर गुम्मा संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रैक पर गिरे वृक्ष को हटाने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया था।
सोलन, जागरण संवाददाता। कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर टकसाल रेलवे स्टेशन के समीप वृक्ष गिरने से ट्रेक करीब आधा घंटा बाधित रहा। शिमला से कालका जा रही ट्रेन आधा घण्टा तक मौके पर ही खड़ी रही। गनीमत यह रही कि चालक ने सामने गिरा पेड़ देख लिया व तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे एक बड़ा हादसा होने से भी टला है। चालक ने इसकी सूचना टकसाल रेलवे स्टेशन पर दी। जिसके बाद कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाया। हालांकि पेड़ गिरने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बारिश और तूफान के चलते विशालकाय पेड़ ट्रैक पर गिरा।
जानकारी के अनुसार डाउन मिक्स ट्रेन 04554 शिमला से कालका की ओर जा रही थी। लेकिन जैसे ही ट्रेन टकसाल रेलवे स्टेशन के समीप करीब शाम 07:45 बजे पहुंची तो सामने पेड़ गिरा दिखा। जिसके बाद चालक ने ट्रेन को रोका। इसके बाद रेलवे बोर्ड के कर्मियों के तुरंत सूचना के बाद गिरे पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।
करीब 08:25 बजे पेड़ हटाकर ट्रैक को सुचारू किया गया। जिसके बाद आने वाली सभी ट्रेन समय पर गंतव्य की ओर रवाना हुई है। रेलवे स्टेशन मास्टर गुम्मा संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रैक पर गिरे वृक्ष को हटाने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया था।