Move to Jagran APP

Solan News: 10 करोड़ की लागत से बनी नई सेब मंडी में होगा सेब का व्यापार, 70 प्रतिशत काम पूरा

सोलन में सेब मंडी बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। करीब 10 करोड़ रूप की लागत से तैयार इन मंडी में सेब बागवानों को बेहतर सुविधांए मिलेंगी। दावा किया जा रहा है कि जून माह से पहले सोलन बाईपास पर सेब मंडी का काम पूरा कर दिया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Wed, 03 May 2023 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2023 11:29 PM (IST)
10 करोड़ की लागत से बनी नई सेब मंडी में होगा सेब का व्यापार, 70 प्रतिशत काम पूरा

सोलन, जागरण संवाददाता । सोलन में सेब मंडी बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। करीब 10 करोड़ रूप की लागत से तैयार इन मंडी में सेब बागवानों को बेहतर सुविधांए मिलेंगी। दावा किया जा रहा है कि जून माह से पहले सोलन बाईपास पर सेब मंडी का काम पूरा कर दिया जाएगा। यानि इस वर्ष सेब का व्यापार नई मंडी में ही होगा।

loksabha election banner

बरसात के दिनों में सेब मंडी किचड़ में तबदील हो जाती है

जानकारी के अनुसार सोलन में बीते करीब दस वर्षो से सेब मंडी की मांग की जा रही है। प्रत्येक वर्ष करीब 350 करोड़ रूपए का सेब का कोरोबार बाईपास पर खुले आसमान के नीचे किया जा रहा है। मार्किट कमेटी द्वारा टीन के शैड बनाकर आढ़तियों को दिए गए हैं। बरसात के दिनों में सेब मंडी किचड़ में तबदील हो जाती है। बागवानों को यहां पर खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पाती है। आढ़ती भी अपनी जेब से पैसे खर्च करके अपने लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाते थे।

कई शहरों से आते हैं व्यापारी 

सोलन में शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, सोलन व सिरमौर जिला के बागवान सेब लेकर आते हैं। करीब बीस लाख से अधिक सेब की पेटियां यहां पर प्रत्येक वर्ष बिकने के लिए पहुंचती हैं। देश भर के व्यापारी सोलन मंडी में सेब की फसल खरीदने के लिए आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सेब मंडी का शिलान्यास किया गया था। इसके बाद बाईपास पर स्टील का स्ट्रक्चर बनाए जाने का कार्य शुरू हुआ है। करीब दो वर्ष के अंतराल में यह काम पूरा होगा। इस मंडी में आढ़तियों को 48 दुकाने बनाकर दी जा रही हैं।

नई मंडी में मिलेगी कई सुविधाएं 

वर्तमान में जिन आढ़तियों को मार्किट कमेटी द्वारा लाइसेंस जारी किए गए हैं उन्हें ही यहां पर दुकान दिए जाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। सेब मंडी में बागवानों व व्यापारियों को शौचालय, पेयजल आदि की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। मार्किट कमेटी के सचिव रविंद्र शर्मा का कहना है कि इस वर्ष सेब सीजन शुरू होने से पहले मंडी का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। अब तक 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इन दिनों सेब मंडी के निर्माण कार्य प्रगति पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.