सोलन में अब नहीं रहेगा कोई बेघर
दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेघर व बेसहारा लोगों को सहारा देने के लिए नगर परिषद सोलन के अंतर्गत रैन बसेरा शेल्टर होम अपना घर संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होने कहा कि यह रैन बसेरा अपना घर ठोडो मैदान में शूलिनी मंच के पीछे स्थापित किया गया है। इसके लिए दूरभाष सं या 01792-220745 व 01792-223235 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने कहा कि
संवाद सहयोगी, सोलन : दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेघर व बेसहारा लोगों को सहारा देने के लिए नगर परिषद सोलन के अंतर्गत रैन बसेरा शेल्टर होम अपना घर संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि यह रैन बसेरा अपना घर ठोडो मैदान में शूलिनी मंच के पीछे स्थापित किया गया है। इसके लिए दूरभाष सं या 01792-220745 व 01792-223235 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह रैन बसेरा शहरी बेघर एवं बेसहारा लोगों को आसरा उपलब्ध करवा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि खुले में यदि कोई व्यक्ति रात में सोया हुआ मिलता है तो उसे इस रैन बसेरे में भेज दें। रैन बसेरे में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।