हाउसिंग बोर्ड बद्दी में व्यक्ति ने लगाया फंदा
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा लिया। व्यक्ति जम्म
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 11:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा लिया। व्यक्ति जम्मू-कश्मीर की तहसील जम्मू के गड़ूवी गांव का रहने वाला था। जोगेंद्र सिंह (40) पुत्र आत्मा राम बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस तीन में परिवार के साथ रहता था। यहां वह कैंटीन में काम करता था। सुबह उसकी पत्नी ने जब उसे बिस्तर पर नहीं देखा तो आसपास खोजा। इस बीच कुछ लोगों ने आम के पेड़ से जोगेंद्र को लटके देखा। जोगेंद्र सिंह की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें