सोलधा स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलधा डीपी महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में ओवरऑल चैंपियन बना है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 03:39 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 03:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, अर्की : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलधा डीपी महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर जोन स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा। इसक अलावा अंडर-14 ब्वॉयज में भी जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपी महेंद्र कुमार के अनुसार जबसे वह इस विद्यालय में आए हैं स्कूल बैडमिंटन में अंडर-14 और अंडर-19 प्रतियोगिता में नहीं हारा है। वहीं, अंडर-19 में छात्राओं ने वालीबॉल का खिताब भी जीता है। विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें