हिंदी का सम्मान करना सबका कर्तव्य
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में बैग फ्री डे पर हिंदी दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, अर्की : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में बैग फ्री डे पर हिंदी दिवस मनाया गया। वहीं स्वच्छता अभियान भी चलाया। विद्यार्थियों ने स्कूल और आसपास कूड़ा-कचरा एकत्र किया। वहीं, हिंदी भाषा की दशा एवं दिशा पर भाषण एवं कविताओं के माध्यम से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हिंदी भाषा के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहें। हिंदी का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इस अवसर पर भाषण, काव्य पाठ तथा सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जमा दो की छात्रा कविता शर्मा ने हिंदी का महत्व बताया। वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने भी विचार प्रकट किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें