राहुल को मां की गाली वाली पोस्ट मंच से पढ़कर फंसे सत्ती
जागरण संवाददाता सोलन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती उस समय विवाद में फंस गए जब उन्होंने सोशल
जागरण संवाददाता, सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती उस समय विवाद में फंस गए, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मां की गाली वाली पोस्ट पार्टी के कार्यक्रम में मंच से पढ़ दी। रविवार को अभद्र टिप्पणी का वीडियो युवाओं ने वायरल कर दिया। कांग्रेस ने सत्ती के बयान पर आपत्ति जताई है व चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की बात कही है। सत्ती का कहना है कि उनके मन में राहुल गांधी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने मंच से सिर्फ फेसबुक की पोस्ट पढ़ी थी।
शनिवार को जिला सोलन के नालागढ़ विकास खंड के रामशहर में भाजपा एसटी/एससी मोर्चा के सम्मेलन में सत्ती के निशाने पर राहुल गांधी थे। उन्होंने उन्होंने राहुल गाधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'उस बेचारे को पता नहीं लगता, जो लिख कर दे देते हैं, वही वह बोल देते हैं। उनकी इतनी उम्र हो गई और परिवार में तीन प्रधानमंत्री रहे, आपको यही पता नहीं कि क्या बोलना है। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर बोलते हैं जबकि भैया तेरी मा जमानत पर, तुम खुद जमानत पर और तेरे जीजा भी जमानत पर हैं यानी पूरा परिवार ही जमानती है। मोदी की न जमानत हुई, न केस बना, न किसी ने सजा दी, तू कौन होता है जज की तरह चोर बोलने वाला।' इसी बीच उन्होंने मंच से फेसबुक की वह पोस्ट पढ़नी शुरू कर दी। इसमें राहुल के बयान नरेंद्र मोदी चौकीदार चोर के नीचे किसी व्यक्ति ने उन्हें मां की गाली दी थी। बकौल सत्ती, नयनादेवी से भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने सफर के दौरान गाड़ी में इसका जिक्र किया था। इसी को सत्ती ने मंच पर पढ़ दिया। हालांकि सत्ती ने अभद्र शब्द कहने से पहले यह भी माना था कि वह इसे मंच से नहीं बोल सकते। लेकिन यह जानते हुए भी कि शब्द गलत है, उन्होंने राहुल गाधी के लिए लिखी पूरी पोस्ट पढ़ दी। इस दौरान मंच पर कई भाजपा नेता, एससी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद थे। राहुल के लिए मन में दुर्भावना नहीं : सत्ती
बिना वजह के तिल का ताड़ बनाया जा रहा है। राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं और तीन बार सांसद रह चुके हैं। मेरे मन में उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। वह सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री को चोर कहते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि लोगों के मन में उनके प्रति क्या सोच है। मैंने रामशहर में कार्यक्रम में इस बात का उदाहरण देते हुए यह कहने की कोशिश की है कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से लोगों का गुस्सा किस तरह निकलता है। मैंने फेसबुक वह पोस्ट पढ़ी, जिसमें एक व्यक्ति ने राहुल गाधी को अभद्र शब्द लिखे थे। मुझे नहीं लगता कि जिस व्यक्ति ने यह पोस्ट लिखी है, वह भाजपा का कार्यकर्ता होगा।
सतपाल सत्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्ती ने लांघी सीमा, शिकायत करेंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मंच पर सारी हदें पर कर दी हैं। यह भाषण की मर्यादा नहीं है। मंच से गाली-गलौज करना इतने वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता। कांग्रेस कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
नरेश चौहान, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस।