सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका हटाना गलत
अटल टनल रोहतांग से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिला
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 04:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोलन : अटल टनल रोहतांग से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका हटाना गलत बात है। यह बात प्रदेश सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इस सुरंग का शिलान्यास सोनिया गांधी ने 28 जून 2010 को किया था। इस अवसर पर कांग्रेस विधि विभाग सोलन के अध्यक्ष अधिवक्ता गगन चौहान, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव संजय भंडारी, पूर्व प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी, सोलन सिटी के अध्यक्ष पुनीत नारंग एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक निशांत मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें