Move to Jagran APP

छठ पूजा पर बद्दी में होगा विशेष कार्यक्रम

हिमाचल के बद्दी में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

By Edited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 03:01 AM (IST)
छठ पूजा पर बद्दी में होगा विशेष कार्यक्रम
छठ पूजा पर बद्दी में होगा विशेष कार्यक्रम

रणेश राणा, बद्दी औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड में मुख्य तौर पर मनाया जाता है। इन्हीं राज्यों के अधिक श्रमिक व कर्मचारी यहा के उद्योगों में काम कर रहे हैं। पर्व के पहले दिन खरना उत्सव हुआ, जबकि 13 नवंबर को सायं पांच बजे से अ‌र्घ्य शुरू हो जाएगा, जोकि 14 नवंबर सुबह तक चलेगा।

loksabha election banner

13 नवंबर को सास्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री राजीव सैजल भी मौजूद रहेंगे। पूर्वाचल छठ पूजा संस्था के अध्यक्ष सत्या पाडे व संयोजक परमहंस द्विवेदी ने बताया कि विशेष अतिथि के तौर पर सासद वीरेद्र कश्यप, कालका की विधायक लतिका शर्मा, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी शिरकत करेगे। कार्यक्रम में भोजपुरी व हिदी भजन गायक सास्कृतिक संध्या का आयोजन करेगे।

47 लाख के घाट का होगा उद्घाटन 13 नवंबर को हरियाणा सरकार की ओर से बनाए गए घाट का उद्घाटन भी होगा। यह घाट बद्दी की सीमा पर हरियाणा में बालद नदी पर बनाया गया है। इस वर्ष पहली बार लोग सनसिटी रोड पर बने घाट पर साफ पानी में खडे़ होकर डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे। सत्या पांडे ने बताया कि 47 लाख से घाट का निर्माण किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.