कंडाघाट में देव समारोह संपन्न
उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत झाजा में तीन दिवसीय ऐतिहासिक देव समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:39 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, कंडाघाट : उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत झाजा में तीन दिवसीय ऐतिहासिक देव समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। समारोह के पहले दिन खडीउनकें बडमु देवता का पूजन किया गया। देवता के गुर बंसी राम ने बडमु देवता का आशीर्वाद दिया। दूसरे दिन महासू देवता का पूजन किया गया। महासू देवता के गुर अनिल शर्मा ने देवता का आशीर्वाद दिया और लोगों की देव संबंधी समस्याओं को निपटाया। समारोह के अंतिम दिन सभी लोग घरो से देसी घी, आटा व गुड़ लाए और हलबा बनाया। समारोह में गाव झाजा के रामस्वरूप, सुरेंद्र, बालकृष्ण, हरिकृष्ण आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें