रेडक्रॉस की गतिविधियों का बनें हिस्सा : राज्यपाल
रेडक्रॉस एक सामाजिक अभियान है जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कार्य करता है। रेडक्रॉस को स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त जैसे सामाजिक अभियानों को में भी जोड़ा जाना चाहिए। यह शब्द राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को नालागढ़ में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ें व मानवीय गतिविधियों में भाग लें ताकि गरीब वर्ग के लोगों की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए संसाधन सृजित किए जाने चाहिए व जिम्मेदार नागरिकों को रेडक्रॉस की गतिविधियों से स्वयं को जोड़ना चाहिए। उन्होंने इस बात पर अपना संतोष जताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक अप्रैल 201
संवाद सहयोगी, सोलन : रेडक्रॉस एक सामाजिक अभियान है, जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कार्य करता है। रेडक्रॉस को स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त जैसे सामाजिक अभियानों को में भी जोड़ा जाना चाहिए। यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को नालागढ़ में जिलारेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित रेडक्रॉस मेले के शुभारंभ पर कही। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ें व मानवीय गतिविधियों में भाग लें।
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए संसाधन सृजित किए जाने चाहिए व जिम्मेदार नागरिकों को रेडक्रॉस की गतिविधियों से स्वयं को जोड़ना चाहिए। उन्होंने इस बात पर अपना संतोष जताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक अप्रैल, 2018 से 31 मार्च, 2019 तक 79 गरीब व जरूरंतमंद रोगियों के चिकित्सा उपचार के लिए 3.54 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि दी है। 20 सदस्यों को आजीवन सदस्य के रूप में इस संस्था से जोड़ा। इसके परिणामस्वरूप आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़कर 820 हो गई है।
उन्होंने लिगानुपात में सुधार लाने व कन्या भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक बुराई पर पूर्ण अंकुश लगाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि लड़का और लड़की में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने पर भी बल दिया, क्योंकि रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से पानी, वायु व भोजन दूषित हो रहा है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मेले में देसी गाय पालने को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए स्टॉल, नशा मुक्ति रैली, रक्तदान शिविर व छात्रों के साथ संवाद सत्र का आयोजन करने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर सोसायटी को अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए राजा विजेंद्र सिंह, सुबोध गुप्ता व राजीव मेहता को सम्मानित किया।
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष केसी चमन ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी वर्ष 1973 से मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है व सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सोसायटी जरूरतमंद मरीजों को एंबुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर विधायक लखविन्द्र सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी, एसडीएम प्रशांत देष्टा आदि अनेकों मौजूद रहे।