विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में ठेले पर फल बेचकर पिता ने बेटी को पढ़ाया, अब डॉक्टर बनेंगी कनिका शर्मा

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:19 PM (IST)

सोलन के फल विक्रेता राकेश शर्मा की बेटी कनिका शर्मा ने नीट परीक्षा पास कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।

सोलन में ठेले पर फल बेचने वाले की बेटी कनिका शर्मा बनेगी डॉक्टर।

सोलन में ठेले पर फल बेचने वाले की बेटी कनिका शर्मा बनेगी डॉक्टर।

HighLights

  1. कनिका शर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की

  2. उनके पिता राकेश शर्मा सोलन में फल विक्रेता हैं

  3. कनिका अब नाहन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनेंगी

संवाद सहयोगी, सोलन। मेहनत और लगन के आगे आर्थिक परेशानियां कभी बाधा नहीं बनतीं। सोलन के पुराना बस स्टैंड पर फलों की रेहड़ी लगाने वाले राकेश शर्मा की बेटी कनिका शर्मा ने नीट परीक्षा पास कर अपने परिवार और सोलन का नाम रोशन किया है।

कनिका ने प्लस टू की पढ़ाई गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल झगड़ियानी, हमीरपुर से पूरी की। उनकी इस सफलता से सोलन में खुशी का माहौल है।

बुधवार को समाजसेवी एवं व्यापार मंडल सोलन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता अपने व्यापारी साथियों के साथ पुराना बस स्टैंड पहुंचे और राकेश शर्मा को बेटी की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने राकेश शर्मा का मुंह मीठा करवाया।

इसके बाद खुशी में गुप्ता ने उसी रेहड़ी से फल खरीदे और वहां मौजूद लोगों व व्यापारियों को फल वितरित किए। इस दौरान व्यापारियों ने राकेश शर्मा को उनकी मेहनत के लिए नमन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन माता-पिता के लिए प्रेरणा है, जो सीमित साधनों के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का सपना देखते हैं।

राकेश शर्मा ने रेहड़ी पर मेहनत कर बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाया और कनिका ने अपनी मेहनत से पिता का सपना पूरा किया। राकेश शर्मा ने कहा कि सोलन के लोगों के आशीर्वाद से उनकी बेटी ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इसी शहर में मेहनत कर कमाए पैसों से बेटी को पढ़ाया।

अब कनिका नाहन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, वह बेटों से कम नहीं है। इस अवसर पर मोहन कुमार, अविनाश शर्मा, राजेश कुमार, रमेश तलवार, वीरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र चौहान, अनिल कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल का 7.98 प्रतिशत साक्षरता दर से पूर्ण साक्षर बनने का सफर, पहाड़ी राज्य किस तरह बना देश के लिए उदाहरण?