Move to Jagran APP

सोशल मीडिया के युग में सूचनाओं की जानकारी में तेजी आई

अतिरिक्त उपायुक्त अ¨रदम चौधरी ने कहा कि अच्छे कार्य को बार-बार बेहतर तरीके से दोहराने पर विश्वसनीयता बढ़ेगी। डिजिटल एवं सोशल मीडिया के युग में जहां सूचनाओं की जानकारी में तेजी आई है तो वहीं विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं के गलत संप्रेषण से लोगों में सही व गलत जानकारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:52 PM (IST)
सोशल मीडिया के युग में सूचनाओं 
की जानकारी में तेजी आई
सोशल मीडिया के युग में सूचनाओं की जानकारी में तेजी आई

जागरण संवाददाता, ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त अ¨रदम चौधरी ने कहा कि अच्छे कार्य को बार-बार बेहतर तरीके से दोहराने पर विश्वसनीयता बढ़ेगी। वह शुक्रवार को डीआरडीए सभागार ऊना में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल एवं सोशल मीडिया के युग में जहां सूचनाओं की जानकारी में तेजी आई है तो वहीं विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगा है। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं के गलत संप्रेषण से लोगों में सही व गलत जानकारी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा विश्वसनीयता का संकट भी तेजी से बढ़ा है। फेक न्यूज का समयकाल बहुत कम है तथा जल्द ही लोग अच्छे व बुरे के बीच में भेद करना शुरू कर देंगे, जो हमारे परिपक्व लोकतंत्र की निशानी होगी।

loksabha election banner

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते दखल के कारण मीडिया कर्मियों को कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया में सही व गलत सूचनाओं में भेद नहीं कर पाने के कारण विश्वसनीयता का संकट तेजी से बढ़ रहा है, जिसे मीडिया कर्मियों को लोगों को सही जानकारी उपलब्ध करवाकर स्वयं ही इस संकट से बाहर आना होगा।  सोशल मीडिया में गलत जानकारी के कारण सनसनी फैलाकर अक्सर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है, लेकिन समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विश्वसनीयता का संकट नहीं रहता है। जहां पर मीडिया कर्मी पूर तथ्यों व जानकारी के साथ समाचार का प्रकाशन व प्रसारण पर जोर दिया जाता है। डिजिटल एवं सोशल मीडिया को नियन्त्रित करने के लिए आईटीएक्ट-2000 एवं संशोधित 2008 में कई प्रावधान किए गए हैं। इसके माध्यम से डिजिटल व सोशल मीडिया में गलत जानकारी देने वालों दंडित किया जा सकता है। इस अवसर पर समाजसेवी कंवर हरि ¨सह ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पत्रकार राजेश, पीसीयू अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, शशिभूषण पुरोहित, राकेश कुमार, अमित शर्मा, ओपी धीमान, मु¨नद्र अरोडा राजू, विनोद कुमार, अनिल पटियाल, हरपाल ¨सह, राजन पुरी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.