राफेल डील देश का सबसे बड़ा घोटाला : मुसाफिर
संवाद सहयोगी, सोलन : राफेल डील देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने प्रधानमंत्री
संवाद सहयोगी, सोलन : राफेल डील देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही पिछली सरकार के फैसले को बदला और जो सौदा यूपीए सरकार ने 520 करोड़ में किया था उसके बदले 1600 करोड़ में नया सौदा किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने शुक्रवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की सुरक्षा के साथ काग्रेस समझौता नहीं कर सकती क्योंकि काग्रेस के समय जो इसकी दरें निर्धारित की गई थीं उसमें कई विमान खरीदे जा सकते थे। यूपीए सरकार के समय 123 विमान खरीदे जाने थे लेकिन 126 का ऑर्डर दिया था। इसमें 18 वहां से बनकर आने थे और बाकी भारत में ही बनने थे। भाजपा ने मात्र 36 का ऑर्डर दिया। ऐसे आदमी को इसका ऑर्डर दिया जिसको सुरक्षा संबंधी कोई जानकारी नहीं है। यूपीए की सरकार के समय राफेल की डील हो गई थी। इसका मसौदा भी तैयार हो गया था, जिसकी कीमत 520 करोड़ थी, लेकिन अबकी सरकार ने इसका तीन गुणा कीमत पर सौदा किया है। प्रधानमंत्री इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लगता है कि वह भी भष्ट्राचार को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। कांग्रेस लगातार इस पर संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इस कुछ भी नहीं कर रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चौहान, पर्यटन निगम के पूर्व निदेशक सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, रमेश ठाकुर, उमा गर्ग, शिवदत्त ठाकुर, रोहित शर्मा व अन्य मौजूद रहे।