परवाणू नगर परिषद में बीजेपी का महिलाओं पर दाव, 90 फीसद सीटों पर उतारी महिलाएं
भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल ने सभी वरिष्ठ लोगों के साथ विचार विमर्श करने के बाद नगर परिषद परवाणू के 9 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रोचक बात ये है कि परवाणू में भाजपा में ने 90 फीसदी सीटों पर महिलाओं को जगह दी है।
परवाणू , जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल ने सभी वरिष्ठ लोगों के साथ विचार विमर्श करने के बाद नगर परिषद परवाणू के 9 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रोचक बात ये है कि परवाणू में भाजपा ने 90 फीसदी सीटों पर महिलाओं को जगह दी है और एक मात्र सीट पर पुरुष को मौका दिया है।
भाजपा का यह दाव कितना सही बैठता है, ये आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा, बहरहाल अभी तक परवाणू नगर परिषद पर कांग्रेस का राज था ओर अब इन चुनावों के परिणाम कुछ अलग रंग दिखाएंगे।
परवाणू में इस तरह हुआ सीटों का आवंटन
वार्ड नंबर 1 - डॉ डेजी ठाकुर
वार्ड नंबर 2 - श्रीमति रजनी सिंगला
वार्ड नंबर 3 - श्रीमति किरण चौहान
वार्ड नंबर 4 - श्रीमति गायत्री देवी
वार्ड नंबर 5 - श्रीमति रचना रानी
वार्ड नंबर 6 - श्रीमति अनीता शर्मा
वार्ड नंबर 7 - श्री रणजीत ठाकुर
वार्ड नंबर 8 - श्रीमति शकुंतला पांटा
वार्ड नंबर 9 - श्रीमति पूजा गोयल।
अध्यक्ष कसौली मंडल कपूर सिंह वर्मा ने बताया कि इस बार महिलाओं को आगे आने का मौका दिया जा रहा है।