Move to Jagran APP

जनसेवा कार्यक्रम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा भाजयुमो

भाजयुमो प्रदेश में जनसेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 07:47 PM (IST)
जनसेवा कार्यक्रम के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा भाजयुमो

संवाद सहयोगी, सोलन : भाजयुमो प्रदेश में जनसेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाएगा। प्रदेश में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा व समर्पण अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह बात भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ धीमान ने सोलन में कही। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 20 दिवसीय यह अभियान प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के मार्गदर्शन व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा।

loksabha election banner

सौरभ धीमान ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे व 17 सितंबर को प्रदेशभर में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य आकर्षण नव भारत मेले होंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन में एक नए भारत के उदय को प्रदर्शित किया जाएगा। नवभारत मेला हर वर्ग के उत्थान को शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मेले में ऐसे स्टाल भी लगाए जाएंगे जिसमें लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए नामांकन कर सकेंगे व वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के स्टाल भी स्थापित किए जाएंगे। नवभारत मेले में लोगों को नमो एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवाओं को अपने जिलों में स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित स्थलों का दौरा करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही पझोता आंदोलन से जुड़े परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। दो अक्टूबर को प्रदेश भर में स्वच्छता से सम्मान अभियान आयोजित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.