Move to Jagran APP

नेहरू की खंडित प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

जागरण संवाददाता, सोलन : देशभर में बुधवार के दिन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:57 PM (IST)
नेहरू की खंडित प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

जागरण संवाददाता, सोलन : देशभर में बुधवार के दिन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कहीं केक काटे गए तो कहीं उनकी याद में रक्तदान शिविर और माल्यार्पण कार्यक्रम किए गए। हैरानी की बात यह कि सोलन शहर में मौजूद पंडित नेहरू की एकमात्र प्रतिमा से सीमेंट तक उखड़ आया है। कई साल से इनके रखरखाव का जिम्मा किसी ने नहीं उठाया। वर्षभर में एक दिन बाल दिवस पर कुछ लोग माल रोड पर वार्ड नंबर दो के चिल्ड्रन पार्क में प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचते हैं। लोग प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर फोटो खिंचवा कर आगे निकल जाते हैं, लेकिन उसकी बदहाल स्थिति पर कोई चर्चा नहीं होती। यहां लोग खंडित प्रतिमा पर ही पुष्प चढ़ाकर महज बाल दिवस मनाने की औपचारिकता निभाते नजर आते हैं। सोलन कांग्रेस के मीडिया प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने इस बात को स्वीकारा कि प्रतिमा की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला प्रशासन और नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए। वह इस संबंध में नगर परिषद को पत्र लिखेंगे।

loksabha election banner

........

सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में बीस साल पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगाई थी। समय के साथ इसका रंग निकल आया है। मेरे ध्यान में मामला आया है। संभव हुआ तो इसकी मरम्मत की जाएगी अन्यथा इसके बदलने पर भी विचार किया जा सकता है। हाउस में चर्चा के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा।

-देवेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष, नगर परिषद सोलन।

इन्होंने मनाई नेहरू जयंती :

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को सोलन के चिल्ड्रन पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए योगदान को याद किया गया और उनके नक्शेकदम पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मीडिया प्रवक्ता कांग्रेस सोलन मुकेश शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू उनकी दूरदर्शी सोच से आधुनिक भारत का निर्माण हो सका इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, मुकेश शर्मा, उषा शर्मा, सावित्री सांख्यान, कंचन राणा, सुषमा थापर, मनोज कुमार, जोगिन्द्र दत्त शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, केशव कात, लुक्मी दत्त, मनोज गुप्ता, मदन हिमाचली, विनेश धीर, जतिन सोनी, हरी मोहन शर्मा सहित अन्य अनेक काग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.