Move to Jagran APP

नड्डा को झंडे व बैनर लगाते देखा है : जयराम

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश के प्रथम दौरे पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन सोलन के ठोडो मैदान में किया गया। इस समारोह में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिदल मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा गर्मजोशी से किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:15 AM (IST)
नड्डा को झंडे व बैनर लगाते देखा है : जयराम
नड्डा को झंडे व बैनर लगाते देखा है : जयराम

जागरण संवाददाता, सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सच में सच्चे कार्यकर्ता हैं। हमने उन्हें हिमाचल में पार्टी के पोस्टर, बैनर और झंडे लगाते देखा है। हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है की विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष यहीं के हैं। यह बात उन्होंने नड्डा के हिमाचल के पहले दौरे पर वीरवार को सोलन में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान ठोडो मैदान में कही। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने नड्डा का गर्मजोशी से किया। जयराम ने कहा कि प्रदेश में जनमंच के माध्यम सरकार मजबूती से जनता से जुड़ रही है।

loksabha election banner

प्रदेश में दो बड़े एयरपोर्ट जल्द : अनुराग

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को विशेष दर्जा प्राप्त है। जल्द ही प्रदेश में अपने दो बड़े एयरपोर्ट होंगे। इस संबंध में उन्होंने भी संबंधित मंत्रालय से बातचीत की है। वहीं बद्दी-नालागढ, बिलासपुर-भानुपल्ली रेललाइन के लिए भी बजट का प्रावधान कर दिया है। टैक्स के लंबित मामलों को 25 मार्च तक निपटाने की कोशिश होगी।

भाजपा का स्वर्ण युग : शांता

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। साथ ही प्रदेश को केंद्र में युवा मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर मिले हैं। युवा मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर और पार्टी को ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल के रूप में मिला है। आज का समय भाजपा के लिए स्वर्ण युग है। वह जो सपना 19 वर्ष पहले देखा करते थे, वह आज पूरा हो गया है। नड्डा ने चंद विधायकों के साथ चलाया था सदन : बिदल

बिदल ने कहा कि नड्डा प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। चंद विधायकों के साथ भी उन्होंने सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार को बड़ी चुनौती दी थी। नड्डा ने तब इतिहास रचा, जब वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने और फिर संसदीय बोर्ड के सचिव बने। आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.