चीन के सामान का करें बहिष्कार : शांडिल
संवाद सहयोगी सोलन चीन एक धोखेबाज देश है व हमेशा योजना के विपरित कार्य करता है। देश म
संवाद सहयोगी, सोलन : चीन एक धोखेबाज देश है व हमेशा योजना के विपरित कार्य करता है। देश में चीन से आयात किए जाने वाले उत्पादों का लोगों को बहिष्कार करना होगा।
यह बात विधायक एवं पूर्व मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 1962 का समय उन्हें आज भी याद है। डॉ. शांडिल ने कहा की हमारे सैनिकों को गलवन घाटी में बड़ी ही बेरहमी से मारा गया है व चीन ने यह एक जघन्य अपराध किया है। अब चीन को करारा जवाब दने का समय आ गया है। उन्होंने चीन से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की बात कही व लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।
शांडिल ने ब्रिटिश काल का उदाहरण देते हुए बताया की गांधी जी ने भी उस समय ब्रिटिश कंपनियों के सामान के बहिष्कार का आह्वान किया था।
वहीं उन्होंने लोगों को शूलिनी मेले की शुभकामनाएं दी। भाजपा द्वारा उनके उपर बार बार उठाए जा रहें सवाल लॉकडाउन के दौरान 72 दिनों तक किसी गुफा में रहने का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की वह एक सैन्य अधिकारी भी है व उन्हें घर के अंदर रहना खुद भी अच्छा नही लगता। लकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना उनका कर्तव्य है।