महिला शिक्षक को दी छुट्टी मिड-डे मील कर्मी ड्यूटी पर
आशुतोष डोगरा, सोलन करवा चौथ पर प्रदेश सरकार द्वारा महिला स्टॉफ को अवकाश दिया जाता
आशुतोष डोगरा, सोलन
करवा चौथ पर प्रदेश सरकार द्वारा महिला स्टॉफ को अवकाश दिया जाता है, लेकिन यह निर्णय मिड-डे मील कर्मचारियों पर लागू नहीं होता। शनिवार को करवाचौथ पर जहां सभी कार्यालयों में महिलाओं को अवकाश रहा, जबकि सुबह 10.30 बजे मिड-डे मील तैयार करने की महिलाएं स्कूलों में पहुंचीं। व्रत रखे हुए यह महिलाएं सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट गई। जिला के अधिकतर विद्यालयों में मिड-डे मील कर्मियों पर सरकार द्वारा घोषित अवकाश लागू होता नहीं दिखा। बाकि दिनों के तरह ही करवा चौथ पर महिला कुक व महिला हेल्पर स्कूल में ड्यूटी देने के लिए पहुंची। जिला के कंडाघाट स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शनिवार सुबह स्कूल शुरू होने के बाद तय समय बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार करने के लिए महिला कुक व हेल्पर स्कूल पहुंची। तकरीबन 10.30 बजे स्कूल में पहुंचने के लिए मिड-डे मील तैयार करने में जुट गई। मील तैयार करने के बाद बच्चों को दोपहर के भोजन करवाने के बाद तकरीबन दोपहर 2.15 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट गई।
प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के निर्णय से मिड डे मील कर्मियों में रोष देखा गया। उन्होंने बताया कि जहां एक ओर सरकार द्वारा उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है। दूसरी तरफ करवा चौथ के दिन महिलाओं के निर्धारित छुट्टी से वंचित रखा जा रहा है। इस मामले पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन भाग सिंह ने बताया कि करवा चौथ पर महिला स्टॉफ को अवकाश रहता है, अगर कहीं मिड-डे मील कर्मियों को बुलाया गया है तो यह विद्यालय ने अपने स्तर किया होगा।
.......
बुलाया था ड्यूटी पर
इस पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंडाघाट में बतौर महिला कुक व मिड डे मील कर्मचारी संघ कंडाघाट ब्लॉक की अध्यक्ष रोशनी देवी ने बताया कि शनिवार को उन्हें ड्यूटी देने के लिए बुलाया गया था। करवा चौथ पर यूं तो महिलाओं का अवकाश रहता है। लेकिन शनिवार को मैं व मेरे साथ तैनात मिड-डे हेल्पर ड्यूटी पर रहे।