Move to Jagran APP

नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे महिला मंडल

ग्राम पंचायत सरयांज में अंबुजा फाउंडेशन से जुड़े महिला समूहों ने एक संयुक्त बैठक आयोजित की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 05:07 PM (IST)
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे महिला मंडल
नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे महिला मंडल

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत सरयांज में अंबुजा फाउंडेशन से जुड़े महिला समूहों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के करीब 26 महिला समूहों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत सरयांज की पूर्व प्रधान निर्मला ने बताया कि इस महिला समूह की बचत योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपये की बचत की गई है। बैठक में नशा निवारण के बारे में भी चर्चा की गई।  निर्मला ने बताया कि बैठक में महिलाओं ने नशा निवारण के लिए  जागरूकता अभियान चलाने पर भी विचार विमर्श किया तथा भविष्य में नशे के विरोध के लिए इस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने चिंता जाहिर की कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिट्टा जैसे खतरनाक नशे की लत युवाओं में बढ़ने लगी है। बताया कि सभी महिलाओं ने सलाह की कि अपने बच्चों के माध्यम से उनके दोस्तों को भी इस तरह की बुराई से बचाने का प्रयास करे। निर्मला पंवर ने बताया कि सरयांज में हुई बैठक में अंबुजा फाउंडेशन की ओर से आए उमेश ने  महिलाओं को अंबुजा फाउंडेशन की जानकारी दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.