विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baddi Factory Fire: परफ्यूम फैक्‍ट्री में भीषण आग, अब तक पांच लोगों की मौत और 33 घायल; 18 घंटे बाद भी 8 का सुराग नहीं

Published: Sat, 03 Feb 2024 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 03 Feb 2024 02:55 PM (IST)

Baddi Factory Fire सोलन के बद्दी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्‍ट्री में मौत का तांडव अभी भी जारी है। आग ...और पढ़ें

अब तक चार लोगों की मौत और 33 घायल
अब तक चार लोगों की मौत और 33 घायल

डिजिटल डेस्‍क, बद्दी (सोलन)। Baddi Perfume Factory Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बरोटीवाला में परफ्यूम बनाने वाली फैक्‍ट्री में मौत का तांडव अभी भी जारी है। आग की चपेट में आने से अभी तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 33 से ज्‍यादा घायल हुए हैं। घायलों का बद्दी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं अभी भी 8 से लोग लापता हैं। वहीं फैक्‍ट्री में आग लगने के समय 60 लोग मौजूद थे, जिसमें ले 40 लोगों का बचाव किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार साथ ही उद्योग परिसर के अंदर मिसिंग कर्मियों से सभी महिलाएं व लड़कियां हैं। मृत लोगों की पहचान एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल शवों को खोजने का काम जारी है।

सीढियों के माध्‍यम से लोगों को निकाला गया

हादसे के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों ने सीढियां देकर लोगों को बाहर निकाला गया। कुछ लोग गेट छोड़ दीवार फांदकर बाहर निकलकर आए। घटना के बाद बरोटीवाला के अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, सीपीएस राम कुमार, सहित अन्य अधिकारी व नेता भी कल पहुंचे। वहीं इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि कल सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचेंगे।

आग हादसे में गायब व मृतकों के संभावित नाम

1. काजल, पिता राजबीर, मोहल्ला रूडीयानपट्टी गुमानसिंह जिला बदायूं उत्तर प्रदेश।

2. काजल भारती, पिता बलिराम प्रसाद, गांव पपौर रामकोला, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

3. कल्पना अहिरवा, पुत्री कैलाश अहिरवा वार्ड नम्बर छह, वीपीओ नयाताल बिजावर, जिला छत्ररपुर मध्यप्रदेश।

4. शशि पुत्री नरेश, गांव कतिया केसर पोस्ट ऑफिस रसूला जिला बदायूं उत्तर प्रदेश।

5. सोनी पुत्री दयाराम सिंह, निवासी मकनपुर सरकारा कमल जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश।

6. चंपो पत्नी सर्वदयाल, गांव बरोह पोस्ट आफिस कांडला तहसील चंबा।

यह भी पढ़ें: Baddi Factory Fire: अरोमा फैक्ट्री में भीषण आग से हाहाकार, 60 में से अबतक 41 का रेस्क्यू; एक की मौत

यह भी पढ़ें: Baddi Factory Fire: 'तीसरी मंजिल से कूदने के अलावा नहीं था कोई रास्‍ता, अंदर रहते तो तय थी मौत'; घायल खुशबू ने सुनाई आपबीती