भाजयुमो कसौली मंडल ने सुबाथू में रोपे सौ पौधे
भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।
संवाद सूत्र, सुबाथू : भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में सुबाथू के रविदास पुरा गांव में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भाजयुमो कसौली मंडल ने करीब 100 पौधे रोपे। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें युवा मोर्चा द्वारा करीब दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण अभियान के तहत आंवला, चीड़ व कचनार के पौधे रोपे गए। आंवला आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के साथ खाद्य वस्तुओं में भी प्रयोग होता है वहीं चीड़ के पेड़ से बिरोजा व लकड़ी प्राप्त होती है। यह सभी पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी जरूरी हैं। कार्यक्रम में भाजपा कसौली मंडल के महामंत्री विनोद मारवाह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग, सुबाथू भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।