कालका-शिमला रेल मार्ग पर फिर बहा ट्रैक, बन गई गहरी खाई; टकसाल से गुम्मन के बीच भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश में वर्षा के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर टकसाल से गुम्मन के बीच पुल नंबर 57 के पास ट्रैक ...और पढ़ें

कालका-शिमला रेल मार्ग पर 57 नंबर पुल के पास बहा ट्रैक। जागरण
HighLights
कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रैक वर्षा से फिर क्षतिग्रस्त हुआ।
टकसाल से गुम्मन के बीच मरम्मत कार्य पानी में बहा।
चिकनी खड्ड में बनी झील से खतरा बरकरार है।
जागरण टीम, शिमला/परवाणू। हिमाचल प्रदेश में वर्षा के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर टकसाल से गुम्मन रेलवे स्टेशन के बीच पुल नंबर 57 के पास ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए किया काम पानी में बह गया है। इससे ट्रैक के साथ बड़ी खाई बन गई और रेलवे विभाग को काफी नुकसान हुआ है। रेलवे ने ट्रैक तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सेक्टर-छह से बैकहो लोडर से अस्थायी रास्ता बनाया था।
यहां मरम्मत कार्य चला हुआ था, लेकिन दो दिन हुई वर्षा से क्रेट वाल, निर्माण सामग्री और मिट्टी का बड़ा हिस्सा बह गया। इससे अब ट्रैक को दोबारा तैयार करने में समय लग सकता है।
और इंतजार करना पड़ेगा
रेलवे विभाग ने शुक्रवार से धर्मपुर से शिमला तक एक ट्रेन चलाई थी। अब यात्रियों को कालका से रेल सेवा बहाली के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
चिकनी खड्ड पर बनी झील ने बढ़ाई परेशानी
नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर चिकनी खड्ड में तीन दिन पहले बनी झील में अब भी बड़ी मात्रा में पानी जमा है। अत्यधिक मलबा जमा होने के कारण प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए किए जा रहे प्रयासों के बावजूद स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। ऐसे में यदि क्षेत्र में दोबारा तेज वर्षा होती है तो आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे पर अब सुहाना सफर: दयोड़ और हणोगी सुरंग से दौड़ेंगे वाहन, 1 घंटे में होगा मंडी से कुल्लू का सफर
