मंगूवाल में सरकारी जमीन से हटाए कब्जे
राजस्व विभाग ने मंगूवाल स्थित दो लोगों के सरकारी जमीन पर बने मकान गिरा दिए है।
संवाद सूत्र, नालागढ़ : राजस्व विभाग ने मंगूवाल स्थित दो लोगों के सरकारी जमीन पर बने मकान गिरा दिए। इसके अलावा एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया था। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। मंगूवाल स्थित राम ¨सह व तरसेम ¨सह ने सरकार की जमीन पर मकान बना लिया था। इसकी कुछ लोगों ने शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने इसकी निशानदेही करवाई। निशानदेही करवाने पर जमीन सरकार की निकली थी। राजस्व विभाग ने इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया था। करीब पंद्रह दिन पहले विभाग ने नोटिस जारी किया था, लेकिन तरसेम व राम ¨सह ने नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया। इस पर राजस्व विभाग के कानूनगो राम ¨सह ने पुलिस की सहायता से दोनों लोगों के सरकारी हिस्से में बने कमरों को तोड़ दिया। यही नहीं एक अन्य व्यक्ति ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। विभाग ने उक्त व्यक्ति से भी जमीन छुड़ा कर कब्जा बहाल कर लिया है। तहसीलदार केशव राम ने कब्जा बहाल करने की पुष्टि की है। बताया कि एक 12 लोगों ने कब्जे किए हैं, नौ लोगों के कब्जे हटाने अभी बाकी हैं।