हिमाचल के स्कूल से पढ़ाई, ब्रिटेन में लहराया परचम...कौन हैं जनरल गौरव राणा जो बने यूके में नेपाल के राजदूत?
नेपाल सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा को ब्रिटेन में राजदूत नामित किया है। द ...और पढ़ें
-1790657636025_m.webp)
सेना प्रमुख रहे जनरल गौरव राणा।
HighLights
जनरल गौरव राणा ब्रिटेन में नेपाल के नए राजदूत नामित
द लॉरेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र रहे हैं जनरल राणा
2012 से 2015 तक नेपाल सेना के प्रमुख रहे
मनमोहन वशिष्ठ, सोलन। कसौली के नजदीक स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र एवं नेपाल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा को नेपाल सरकार द्वारा ब्रिटेन (यूके) में नया राजदूत नामित किया गया है।
उनकी इस उपलब्धि से स्कूल व द ओल्ड सनावरियन सोसाइटी में खुशी की लहर है। जनरल राणा का सनावर स्कूल से गहरा नाता रहा है। जनरल गौरव राणा ने वर्ष 1962 से 1972 तक द लॉरेंस स्कूल सनावर से शिक्षा प्राप्त की।
पढ़ाई पूरी सैन्य सेवा में हासिस किया बड़ा मुकाम
स्कूल में वह हिमालया हाउस में थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सैन्य सेवा में उत्कृष्ट मुकाम हासिल किया और वर्ष 2012 से 2015 तक नेपाल सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर रहे। अब उनके ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत के पद के लिए नामित होने पर स्कूल व ओल्ड सनारियन भी फख्र महसूस कर रहे हैं।
फाउंडर्स डे में बतौर मुख्य अतिथि की थी शिरकत
जनरल राणा का सनावर स्कूल से हमेशा विशेष जुड़ाव रहा है। वर्ष 2013 में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित हुए स्कूल के 166वें फाउंडर्स डे समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। उस दौरान उन्होंने स्कूल में बचपन की यादों को भी ताजा किया था। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों व सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रतिष्ठित ओल्ड सनावरियन लाइफटाइम अचीवर्स अवार्ड'''''''' से भी स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया था। ओल्ड सनावरियन सोसाइटी ने उनके इस मनोनयन पर गर्व व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
स्कूल के पूर्व छात्र अनेकों फील्ड में दे रहे सेवाएं
लॉरेंस स्कूल से पढ़े पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, जेएंडके के सीएम उमर अब्दुला, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पंजाब सरकार में पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, जेएंडके सरकार में पूर्व मंत्री अजात शत्रु सिंह, हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
यूएसए मे भारत के पूर्व राजदूत व वर्तमान में दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, भूटान की महारानी जेट्सन पेमा, बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, सैफ अली खान, परीक्षित साहनी, पूजा बेदी, कीरत भट्टल, अमर तलवार, सिद्धार्थ काक, फिल्म निर्देशक अपूर्वा लाखिया, अभिनेता राहुल रॉय, इकबाल खान, शाद अली, तरुण मनसुखानी, वरुण शर्मा, वीरदास, बिक्रमजीत कंवरपाल।
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूर्व प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, भारतीय नेवी के पूर्व प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, ओलंपियन मानवजीत सिंह संधू, बिजनेसमैन नेस वाड़िया, पंकज मुंजाल आदि अनेकों सनावर स्कूल के छात्र देश की राजनीति, सेना, अभिनय व उद्योग जगत में है।
