Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: आज राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम सुक्खू, विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में करेंगे प्रचार

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 03:00 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार दोपहर बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। आचार संहिता लागू होने के कारण सीएम कोई घोषणा तो नहीं कर सकते मगर पच्छाद की जनता को आश्वासन जरूर दे सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस ने हिमाचल में अभी तक दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

    Hero Image
    Himachal News: आज राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम सुक्खू

    जागरण संवाददाता, नाहन। CM Sukhu in Rajgarh: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने के बाद पहली बार हिमाचल निर्माता डॉ. वाइएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद के राजगढ़ में शुक्रवार को पहुंचेंगे। 

    विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में करेंगे जनसभा

    राजगढ़ में मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    शुक्रवार को राजगढ़ में होने वाली रैली के लिए जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर भीड़ जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वही प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी कश्यप भी रैली में भीड़ जुटाने के लिए काम कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव में रीना कश्यप को मिले थे 21215 वोट

    आचार संहिता  लागू होने के कारण सीएम कोई घोषणा तो नहीं कर सकते, मगर पच्छाद की जनता को आश्वासन जरूर दे सकते हैं।

    साल  2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 वोट पड़े थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 व निर्दलीय गंगूराम मुसाफिर को 13187 वोट मिले थे।

    सिरमौर जिला में आने वाला हर कांग्रेस नेता डॉ. परमार के नाम पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट की अपील करता हैं। 

    हालांकि, डेढ़ वर्ष में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, बिना कर्मचारियों के चल रहे कार्यालय, बिना शिक्षकों व डेपुटेशन के सहारे चल रहे स्कूल, बिना चिकित्सकों के बंद पड़े सब सेंटर, पीएचसी और  सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड करने की मांग पर मात्र आश्वासन ही सरकार से मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- 'बीजेपी ने उतारा ऐसा पैराशूट नेता, जिसे हिमाचल का...', विक्रमादित्य सिंह ने Kangana Ranaut को कठपुतली बताते हुए कसा तंज