Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्री ने महिला को दी आधे किराये की टिकट

स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं सफल हो रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:42 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री ने महिला को दी आधे किराये की टिकट

संवाद सहयोगी, सोलन : महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं सफल हो रही हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से धर्मशाला में नारी को नमन कार्यक्रम में एचआरटीसी की साधारण बसों में महिलाओं के लिए आधा किराया योजना का शुभारंभ करने के बाद सोलन में कही। योजना के शुभारंभ को सोलन समेत सभी सभी जिलों में वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा गया। मुख्यमंत्री ने सोलन के डांगरी की रहने वाली पिकी देवी से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। पिकी देवी ने योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री ने परिवहन निगम की बस में पिकी देवी को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और उसे गंतव्य स्थल के लिए आधे किराये की टिकट दी।

loksabha election banner

डा. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष है। किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलने से वे बची राशि अन्य कार्यो पर खर्च कर सकेंगी। भोजनगर की ममता ठाकुर ने कहा कि सरकार के निर्णय से वे बची हुई राशि का सदुपयोग कर सकेंगी। बसाल की कृष्णा ने कहा कि सरकार की योजनाएं उन्हें विशेष होने का एहसास दिलाती हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डा. राजेश कश्यप, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, एसडीएम विवेक शर्मा, आरटीओ नरेंद्र चौहान, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शगुल सिंह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.