जंगली जानवर किसानों की मेहनत को रहे उजाड़
सब उपमंडल की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग की ग्राम सभा पंचायत प्रधान कंवर कृष्ण ¨सह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ने पंचायत के विभिन्न गांव से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने इन समस्याओं को प्रदेश सरकार के माध्यम से शीघ्र हल करवाने का आश्वासन भी दिया। प्रधान कंवर कृष्ण ¨सह
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग की ग्राम सभा में जंगली जानवरों, पेयजल सहित अर्की व धुंधन अस्तपाल में डॉक्टरों के खाली पदों का मुद्दा उठा। सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कंवर कृष्ण सिंह ने की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। कंवर कृष्ण सिंह ने बताया कि लोगों का कहना था कि जंगली जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस कारण लोग खेतीबाड़ी छोड़ रहे हैं। इसके अलावा बंदर लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या भी उठाई। प्रधान ने बताया कि बटेड़, रनोह सासण आदि गांव में हैंडपंप लगाने की मांग उठी। अच्छरू डाबर तथा नावां से मंध्योटा गांव के लिए एंबुलेंस मार्ग बनाने की मांग लोगों ने की। अर्की में पथ परिवहन निगम का डिपो खोलने व अर्की बस अड्डे की दुर्दशा को सुधारने की मांग की। सभा में प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसद आरक्षण के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उपप्रधान अशोक कुमार, सचिव रमेश गौतम, वार्ड सदस्य बृजमोहन शर्मा, नजरू राम, रीता देवी, इंदिरा देवी, गीता देवी, अमरावती आदि मौजूद रहीं।