Move to Jagran APP

होली के दिन एयर फोर्स के जवान ने चलाई गोली, काबू

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले हुडदंगबाजों ने एक बार फिर क्षेत्र का माहौल खराब किया है। होली के दिन चंडीगढ की तरफ से आए कुछ लोगों ने क्षेत्रवासियों को धमकाया और हवा में गोली चलाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। हालांकि परवाणू में पहले से मुस्तैद पुलिस ने उन्हें शिकायत मिलने के फौरन बाद दबोच लिया है लेकिन हिमाचल में हथियार लेकर पंजाब हरियाणा चंडीगढ व अन्य कई राज्यों के बदमाश बेखौफ चले आ रहे हैं जिससे शांतप्रिय हिमाचल प्रदेश की गरिमा पर असर पड रहा है। जानकारी मिली है कि हवा में फायर करने वाला व्?यक्?ति एयर फोर्स का जवान है जो छुटिटयों पर चंडीगढ आया हुआ था। उसके पास बारामुला जम्?मु में राष्?ट्रीय लाइसेंसी पिस्?तौल भी था जिसे उसने होली के दिन परवाणू में चला दिया। अब उसे पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 04:58 PM (IST)
होली के दिन एयर फोर्स के जवान ने चलाई गोली, काबू
होली के दिन एयर फोर्स के जवान ने चलाई गोली, काबू

संवाद सूत्र, परवाणू : हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में चंडीगढ़ निवासी लोगों ने होली के दिन वीरवार को स्थानीय लोगों को धमकाया और हवा में फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने उन्हें शिकायत मिलने के दबोच लिया है। हिमाचल में हथियार लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ व अन्य राज्यों के बदमाश बेखौफ आ रहे हैं। इससे शांतप्रिय हिमाचल प्रदेश की गरिमा पर असर पड़ रहा है। पिस्तौल से फायर करने वाला व्यक्ति एयर फोर्स का जवान है, जो छुट्टी पर चंडीगढ़ आया था। उसके पास बारामुला जम्मु में राष्ट्रीय लाइसेंसी पिस्तौल भी थी, जिससे उसने फायर किया। अब उसे पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग कालका-शिमला पर चक्की मोड़ पर हुई वारदात की जानकारी पुलिस को रवि साहनी पुत्र श्याम लाल निवासी सेक्टर एक परवाणू ने दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह होली के दिन अपनी कार (एचपी 15डी-5200) में दोस्त अमित जसवाल, कमालुद्दीन के साथ चक्की मोड़ के नीचे पुल के नीचे खड़े थे। वह यहां होली के उपलक्ष्य में गाड़ी में गाने लगाकर पार्टी कर रहे थे। इतने में चक्की मोड़ की तरफ से दो बलेनो कारें (सीएच 01 बीएम-3207) और (सीएच 08बीएल-2859) वहां आई। इनसे कुछ लड़के और लड़कियां नीचे उतरे। उन्होंने अपनी गाड़ियों में म्यूजिक लगाया और नाचने लगे। इसमें से एक लड़का इनके पास आया और म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने को कहा। उस लड़के ने उसको धमकी दी कि यहां से चले जाओ वरना अच्छा नहीं होगा। ऐसा कहने पर दोनों में विवाद हो गया और लड़के ने जेब से पिस्तौल निकाल ली और हवा में फायर कर दिया। रवि साहनी ने बताया कि पपिद्र नाम के आरोपित व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

loksabha election banner

इसके बाद वे लोग वहां से भाग गए। पुलिस को भी मामले की सूचना मिल चुकी थी और सीमांत इलाका होने की वजह से पुलिस ने होली को लेकर सुरक्षा के खास प्रबंध किए थे। आरोपित को हरियाणा की सीमा में दाखिल होने से पहले ही दबोच लिया गया। साथ ही पिस्तौल भी बरामद कर ली गई। भागने के लिए इस्तेमाल की जा रही कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि मौके से कारतूस का खोल भी बरामद कर लिया गया है। डीएसपी के मुताबिक आ‌र्म्स एक्ट के तहत की जा रही है। परवाणू टीटीआर पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। आरोपित की पहचान चंडीगढ़ के 30 वर्षीय पपेंद्र चौहान के तौर पर हुई है। यह मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला है, लेकिन अरसे से चंडीगढ़ में रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.