Move to Jagran APP

उठाऊ गिरि पेयजल योजना इसी साल होगा लोकार्पण : डॉ. ¨बदल

नाहन शहर के लिए 52 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही उठाऊ गिरि पेयजल योजना का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस वर्ष इस महत्वकांक्षी परियोजना का लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे नाहन शहर की आगामी 50 सालों तक पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव ¨बदल ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के पुरस्कार वितरण समारोह के उपलक्ष्य पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होने इससे पहले दीप प्रज्जवलित करके समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि इस पाठशाला में लड़कियों ने शैक्षणिक के अतिरिक्त खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। उन्होने जानकारी दी कि नाहन बस अड्डा के सुधारीकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसका शीघ्र ही शिलान्यास कर दिया जाएगा। उन्होने इस दौरान मेधावी बच्चों को भी नवाजा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 04:54 PM (IST)
उठाऊ गिरि पेयजल योजना इसी 
साल होगा लोकार्पण : डॉ. ¨बदल
उठाऊ गिरि पेयजल योजना इसी साल होगा लोकार्पण : डॉ. ¨बदल

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन शहर के लिए 52 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही उठाऊ गिरि पेयजल योजना का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस वर्ष इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे शहर की आगामी 50 सालों तक पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव ¨बदल ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के पुरस्कार वितरण समारोह के उपलक्ष्य पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि इस पाठशाला में लड़कियों ने शैक्षणिक के अतिरिक्त खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। नाहन बस अड्डा के सुधारीकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका शीघ्र ही शिलान्यास कर दिया जाएगा। उन्होने इस दौरान मेधावी बच्चों को भी नवाजा।

इस अवसर पर जिला भाजपा समिति के अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी, अनिता शर्मा, एसएमसी प्रधान प्रताप ¨सह रावत, विशाल तोमर, अशोक विक्रम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.