स्वाति मिस व तनुज पाठक मिस्टर फ्रेशर चुने गए
डिग्री कॉलेज अर्की में एनएसयूआइ ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 07:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, अर्की : डिग्री कॉलेज अर्की में एनएसयूआइ ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला काग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर मुख्यातिथि व विशेष अतिथि पूर्व युकां अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर थे। इस दौरान एनएसयूआइ के छात्रों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मास्टर लक्की, हन्नी व दीपक ने दमदार प्रस्तुति दी। इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉडलिंग की। इसमें स्वाति को मिस तथा तनुज पाठक को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। मुख्यातिथि राहुल ठाकुर ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य हैं। इस अवसर पर जिला काग्रेस महासचिव अरुण शर्मा, संजय भंडारी, राकेश ठाकुर, रितिका ठाकुर, गौरव ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर व भीम सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें