अदालत से भगोड़ा घोषित ठगी का आरोपी साई बाबा के भेष में गिरफ्तार
अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित धोखाधड़ी व ठगी के आरोपित को साई बाबा के भेष में पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।
By BabitaEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 11:48 AM (IST)
सोलन, जेएनएन। एक महिला से शादी करके उसके गहने लेकर धोखाधड़ी करने व एफसीआइ का इंस्पेक्टर बनकर 2 लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी जिसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था, उसे पंजाब के जालंधर से सोलन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
अहम बात यह है कि यह व्यक्ति जालंधर के साईं मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और इसने अपना नाम भी बदल रखा था। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अर्जुन सिंह उर्फ अश्विनी सोलन पुलिस में दर्ज हुए वर्ष 2007 व 2008 के धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी था। इन मामलों में अदालत के आदेशों का पालन न करने पर उसे अदालत ने भगौड़ा साबित किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें