'4 साल से बैठकों में नहीं बुलाया...', सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनदेखी पर जताई नाराजगी
सोलन की पट्टा बरावरी पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों में अनदेखी पर नाराजगी जताई। पूर्व जिला ...और पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई अनदेखी पर नाराजगी, बैठकों में नहीं बुलाने का लगाया आरोप।
HighLights
सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनदेखी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों में आमंत्रित न करने का आरोप लगाया।
डीडी कश्यप ने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने पर जोर दिया।
संवाद सहयोगी, अर्की। जिला सोलन की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी सोलन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी डीडी कश्यप ने की।
बैठक में करीब 25 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले करीब चार वर्षों से कसौली क्षेत्र की मासिक बैठकों में पंचायत के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।
ये बैठकें मनसा माता मंदिर धर्मपुर में आयोजित होती हैं। इसके अलावा क्षेत्र में विधायक के दौरों और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी उन्हें नहीं दी जाती।
डीडी कश्यप ने कहा कि वह पिछले 58 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और दो बार बीडीसी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बावजूद पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी होना चिंताजनक है। उन्होंने संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान और भागीदारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष सुखराम, जो तीन बार पंचायत प्रधान रह चुके हैं, पूर्व उपप्रधान राकेश कौंडल सहित दीना नाथ गर्ग, प्रेम चंद कश्यप, लेखराम रघुवंशी, राकेश कुमार, रूप राम, अनिल, जय सिंह, मनसा राम, विरेंद्र कुमार और प्रकाश चंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।