Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के विरोध में राजगढ़ में कांग्रेस का प्रर्दशन

संवाद सूत्र राजगढ़ केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए कृषि कानूनों के विरोध में राजगढ

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:33 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में राजगढ़ में कांग्रेस का प्रर्दशन
कृषि कानूनों के विरोध में राजगढ़ में कांग्रेस का प्रर्दशन

संवाद सूत्र, राजगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए कृषि कानूनों के विरोध में राजगढ़ में प्रर्दशन किया। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने किसान कृषि कानून को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं भी फसलों के न्यूनतम मूल्य का जिक्र नहीं है। यहां तक कि फसलों के खाद्य भंडारण की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया है, जिससे जमाखोरी व कीमतें बढ़ेगी। आज देश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कोरोना काल में बसों के किराए व बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिला कांग्रेस महासचिव राजेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल, किसान सेल के अध्यक्ष धर्म सिंह, सूर्यकांत सेवल, सतेंद्र नेहरू, ज्ञान गौतम, प्रताप वर्मा, पूर्ण ठाकुर, रामकिशन ठाकुर ने विचार प्रकट किए। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार, जोन अध्यक्ष सुनील शमा, जातिराम, कमल, रणवीर ठाकुर, दलीप सिंह व रामलाल सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.