Move to Jagran APP

देश का भविष्य तय करेगा कांग्रेस का घोषणापत्र : अमन

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र आम लोगों से जुड़ा हुआ और जनता की राय से बनाया गया है। इसका देश के हर वर्ग के लोगों को लाभ होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र देश का भविष्य तय करेगा। यह बात बुधवार को सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी व जिला कांग्रेस महासचिव रोहित शर्मा ने कही। उन्होने कहा कि घोषणा पत्र देश के करोड़ों लोगों की आवाज है और इससे न केवल युवा अपितु महिलाओं व्यापारियों उद्योगपतियों व अन्य सभी का विशेष ध्यान रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:36 AM (IST)
देश का भविष्य तय करेगा कांग्रेस का घोषणापत्र : अमन
देश का भविष्य तय करेगा कांग्रेस का घोषणापत्र : अमन

संवाद सहयोगी, सोलन : कांग्रेस का घोषणापत्र आम लोगों से जुड़ा हुआ और जनता की राय से बनाया गया है। इसका हर वर्ग को लाभ होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से जारी घोषणापत्र देश का भविष्य तय करेगा। यह बात बुधवार को सोलन में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट अमन सेठी व जिला कांग्रेस महासचिव रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। घोषणापत्र देश के करोड़ों लोगों की आवाज है और इससे न केवल युवा अपितु महिलाओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों व अन्य सभी का विशेष ध्यान रखा गया है। घोषणा पत्र को बनाने से पहले 121 परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम 24 प्रदेशों व तीन केंद्र शासित प्रदेशों के दर्जनों स्थानों पर आयोजित हुए। 53 कार्यक्रम किसानों, उद्योगपतियों, महिलाओं, वकीलों के साथ आयोजित हुए। अमन सेठी ने कहा कि राहुल गांधी ने राज्यों के विस चुनाव के दौरान किसानों की कर्ज माफी को जो वादे किए थे उनको राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया और अब इस घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। अमन सेठी व रोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भापजा सरकार बनने के बाद से सोलन में विकास की गति थम गई है। इस अवसर पर राजीव कौड़ा, पुनीत नारंग, निशांत व अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.