महिला मंडल ने बागा बावड़ी को बनाया स्वच्छ
आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्ष सुखदेई चौहान बागा वार्ड दो कि सदस्य सुरेन्द्रा पंवर आशा वर्कर सपना चौहान व ग्राम पंचायत मांगल के उपप्रधान श्याम लाल चौहान की अगुवाई में आदर्श महिला मंडल बागा गांव की समस्त सदस्यों ने बागा बावड़ी को साफ किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्ष सुखदेई चौहान, बागा वार्ड दो की सदस्य सुरेंद्रा पंवर, आशा वर्कर सपना चौहान व ग्राम पंचायत मांगल के उपप्रधान श्याम लाल चौहान की अगुआई में आदर्श महिला मंडल बागा ने बागा बावड़ी को साफ किया। सभी महिला सदस्यों का उपप्रधान मांगल श्याम लाल चौहान ने विशेष रूप से धन्यवाद दिया। इस दौरान उपप्रधान लता चौहान, मखना चौहान, सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सलाहकार सुहारु देवी चौहान, रामप्यारी चौहान, निशा चौहान, कौशल्या चौहान आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें