Move to Jagran APP

माइक्रोटेक ने की टकसाल स्टेशन की सफाई

परवाणू में लंबे समय से लोगों में जागरूकता जगाने के लिए उद्योग संघ के अध्यक्ष व माइक्रोटेक कंपनी के मालिक सुबोध गुप्ता द्वारा निर्देशित कर्मचारी हर सप्ताह शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर लोगों को जागरूक करने का काम निरंतर कर रहे है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 05:23 PM (IST)
माइक्रोटेक ने की टकसाल स्टेशन की सफाई
माइक्रोटेक ने की टकसाल स्टेशन की सफाई

संवाद सूत्र, परवाणू : परवाणू में लोगों में जागरूकता जगाने के लिए उद्योग संघ के अध्यक्ष व माइक्रोटेक कंपनी के मालिक सुबोध गुप्ता की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारी हर सप्ताह शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर लोगों को जागरूक करते हैं। कंपनी के 10 से 15 कर्मचारियों ने टकसाल स्टेशन व आसपास सफाई कर कचरा थैलों में भरकर एक स्थान पर एकत्र किया। उनके इस अभियान में नगर परिषद परवाणू के कर्मचारी भी अपना सहयोग करते हैं। कंपनी द्वारा एकत्र किया कचरा नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा वाहनों में डालकर ले जाया जाता है। एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे इस स्वच्छता अभियान का परवाणू के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। स्वच्छता से प्रेरित टकसाल गांव के युवा मंडल के सदस्यों ने भी पिछले दिनों टकसाल पंचायत व सुखना नदी के जलस्रोतों की सफाई कर स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.