यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सांसद वीरेंद्र कश्यप के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय
-नौ साल बाद अदालत में चलेगा केस -नोटों से भरे पैकेट लेनदेन का है मामला -कांग्रेस का हमल

-------------
जागरण संवाददाता, सोलन : संसदीय क्षेत्र शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान नोटों से भरे पैकेट लेनदेन के मामले में अदालत में भ्रष्टाचार के आरोप तय हो गए हैं। कश्यप इस मामले में शुक्रवार शाम जिला सत्र न्यायालय सोलन में पेश हुए। नौ साल बाद अब यह केस अदालत में चलेगा।
कश्यप के खिलाफ आरोप तय होते ही काग्रेस ने इस मामले में भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। काग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा ने वीरेंद्र कश्यप पर कई तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में काग्रेस को पिछले पाच वर्षो से भाजपा घेरती आई है। आज भाजपा के सासद खुद भ्रष्टाचार में फंसते दिख रहे हैं। वहीं, वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होंगे और वीरेंद्र कश्यप संसदीय क्षेत्र शिमला से सीट के दावेदार हैं। ऐसे में आरोप तय होने से वीरेंद्र कश्यप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
----------
अभी जार्जिज फ्रेम हुए हैं। अदालत पर पूरा भरोसा है।
वीरेंद्र कश्यप, सांसद, शिमला संसदीय क्षेत्र
---------------
क्या है मामला
वर्ष 2009 में वीरेंद्र कश्यप भाजपा के सांसद पद के उम्मीदवार थे। उस दौरान किसी काम के बदले 25 हजार रुपये के पैकेट लेनदेन का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था। वीरेंद्र कश्यप एक होटल में पैसों का लेनदेन करते हुए एक सीडी में नजर आए थे। हालांकि उस पैसे को कश्यप ने पुलिस थाना में जमा करवाकर कहा था कि ये पैसे किसी व्यक्ति के होटल में छूट गए थे। इसके बाद भाजपा के ही एक नेता का नाम भी इस मामले से जुड़ा और बताया गया कि यह पैसा तीर्थ राम का है। इस घटनाक्रम के बाद लोकसभा चुनाव हुए जिसमें वीरेंद्र कश्यप ने जीत दर्ज की। उस समय प्रदेश में भाजपा सरकार थी। फरवरी 2010 में इस सीडी काड की जाच के लिए विशेष दल का गठन किया गया। जाच के बाद मामले का चालान अदालत में पेश किया गया था। कश्यप के खिलाफ छह मार्च 2014 को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत फिर मामला दर्ज किया। अब सोलन न्यायालय में उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।