विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024: सुपर 8 में कहर बरपाने को तैयार भारतीय गेंदबाज, कैरेबियाई जमीं पर अर्शदीप सिंह के आंकड़े शानदार; पांड्या-कुलदीप भी नहीं हैं ज्‍यादा पीछे

Published: Sun, 16 Jun 2024 04:22 PM (IST)

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में सुपर 8 के सभी मुकाबले वेस्‍टइंडीज में खेले जाएंगे। वेस्‍टइंडीज में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ...और पढ़ें

वेस्‍टइंंडीज में खेले जाएंगे सुपर 8 के मुकाबले। इमेज- बीसीसीआई
वेस्‍टइंंडीज में खेले जाएंगे सुपर 8 के मुकाबले। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. वेस्‍टइंडीज में खेले जाएंगे सुपर 8 के सभी मुकाबले
  2. ग्रुप स्‍टेज में एक भी मैच नहीं हारी भारतीय टीम
  3. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शानदार लय में हैं

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारतीय टीम का ग्रुप स्‍टेज का सफर समाप्‍त हो गया है। अब टीम सुपर 8 के मुकाबलों के लिए वेस्‍टइंडीज रवाना होगी। टूर्नामेंट के अगले दौर में भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया, अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश या फिर नीदरलैंड्स से होगा।

ग्रुप स्‍टेज की तरह ही रोहित शर्मा एंड कंपनी सुपर 8 में भी अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहेगी। अब तक गेंदबाजों की दम पर मैच जीतती आ रही भारतीय टीम कैरेबियाई जमीं पर भी इसी प्रदर्शन को जारी रखेगी। टी20 इंटरनेशनल में वेस्‍टइंडीज में भारतीय गेंदबाजों के आंकड़े शानदार हैं।

अर्शदीप सिंह ने झटके हैं 7 विकेट

वेस्‍टइंडीज में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा हैं। नेहरा जी ने कैरेबियाई जमीं पर 5 मैच खेले हैं और 10 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने वेस्‍टइंडीज में 6 मैच खेले हैं।

इस दौरान 6 पारियों में उन्‍होंने 25.85 की औसत और 7.86 की इकॉनमी से 7 शिकार किए हैं। अर्शदीप ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में ग्रुप स्‍टेज में भी बेहतरीन गेंदबाज की। अमेरिका में अर्शदीप ने 3 मैच में 7 सफलताएं प्राप्‍त कीं। ऐसे में वह सुपर 8 में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: Father’s Day 2024: पिता को याद कर Sachin Tendulkar हुए भावुक, युवी समेत इन क्रिकेटर्स ने भी शेयर किए दिल जीतने वाले पोस्ट 

हार्दिक पांड्या के आंकड़े भी शानदार

वेस्‍टइंडीज में टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे ज्‍यादा शिकार करने वाले भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक ने 6 मैच की 6 पारियो में 22.16 की औसत और 6.33 की इकॉनमी से 6 विकेट झटके हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में ग्रुप स्‍टेज में भी हार्दिक ने गेंद से अच्‍छा प्रदर्शन किया।

अमेरिका में भारतीय ऑलराउंडर ने 3 मैच में 7 प्‍लेयर्स को पवेलियन की राह दिखाई। इसके अलावा वेस्‍टइंडीज में टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप यादव ने 3 मैच में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। सुपर 8 में अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव विपक्षी टीमों की मुश्‍किलें बढ़ा सकते हैं।

वेस्‍टइंडीज में टी20I में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय

आशीष नेहरा: 10 विकेट

अर्शदीप सिंह: 7 विकेट

हार्दिक पांड्या: 6 विकेट

कुलदीप यादव: 5 विकेट

रविचंद्रन अश्विन: 4 विकेट

युजवेंद्र चहल: 4 विकेट

रवींद्र जडेजा: 4 विकेट

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर-8 से पहले अगर ये कमजोरी नहीं की गईं दूर तो खत्म हो सकता टीम इंडिया का सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।