Move to Jagran APP

कसौली से सोलन जाएंगे 600 भाजयुमो कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, सोलन : भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के मंगलवार को सोलन में होने व

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 06:32 PM (IST)
कसौली से सोलन जाएंगे 600 भाजयुमो कार्यकर्ता
कसौली से सोलन जाएंगे 600 भाजयुमो कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, सोलन : भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के मंगलवार को सोलन में होने वाले दौरे को लेकर कसौली भाजयुमो ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन शांडिल ने बताया कि कसौली मंडल से भाजयुमो के 600 कार्यकर्ता इसमें भाग लेने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियां चल रही हैं और जगह-जगह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में सोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो को सफल बनाने के लिए भी मंथन किया गया। कसौली में आयोजित बैठक में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। कसौली भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष लक्ष्मीदत्त अत्री ने बताया कि सोलन में पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो होगा और उसके बाद बैठक होगी, जिसमें संगठन की मजबूती सहित आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अध्यक्ष टिप्स देंगी। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार सिंगला, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन शांडिल, कसौली भाजयुमो उपाध्यक्ष अजमेर सिंह, नरेश ठाकुर, जिला में विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु गुप्ता, अनिल शांडिल, अमित गुप्ता, हेमंत शर्मा, अमित सहोता, अमित राणा, साहिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.