भाजपा में वंशवाद नहीं विचारवाद : नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्?ट्रीय अध्?यक्ष बनने के बाद अपने गृह राज्?य हिमाचल में पहली बार पहुंचे जगत प्रकाश नडडा का जिला सोलन में जोरदार स्?वागत किया गया। यहां सोलन के ठोडो मैदान में अभिनंदन समारोह व जनसभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सर कभी नहीं झुकने दूंगा इस बात का विश्वास दिलाता हूं। पूरी ताकत लगाकर पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा। हम और आप सौभाग्?यशाली हैं जो भाजपा पार्टी के सदस्?य हैं। भाजपा एक विचारधारा है जिसमें जमीन पर काम करने वाले को तरजीह मिलती है।
जागरण संवाददाता, सोलन : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वीरवार को पहली बार अपने गृह राज्य हिमाचल के सोलन पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा ने अभिनंदन समारोह में कहा, 'आपका सिर कभी नहीं झुकने दूंगा इस बात का विश्वास दिलाता हूं। पूरी ताकत लगाकर पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा। हम और आप सौभाग्यशाली हैं जो भाजपा के सदस्य हैं। भाजपा एक विचारधारा है जिसमें जमीन पर काम करने वाले को तरजीह मिलती है। भाजपा को छोड़ जितने भी दल हैं वे परिवारवाद, वंशवाद, समुदायवाद व व्यक्तिवाद से ग्रसित हैं। भाजपा में विचारवाद है।'
ठोडो मैदान में जनसभा में नड्डा ने कहा कि देश में यही एकमात्र पार्टी है जिसमें किसी गॉडफादर की जरूरत नहीं। भाजपा में किसी को पता नहीं होता कि कब, कौन अध्यक्ष बन जाए, लेकिन पूरी दुनिया को होता है कि कांग्रेस में कौन अध्यक्ष बनेगा। लाखों लोगों की तपस्या के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे पार्टी है। ऐसी पार्टी के आगे कभी कोई टिक नहीं सकता।
------------
अब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर हमारा नड्डा ने कहा कि कश्मीर हो या कन्याकुमारी, अपना देश अपनी माटी जैसे नारे लगाते हुए हम आगे बढ़े। आज हम जम्मू कश्मीर को अपने साथ जोड़कर पूरे देश को एक बना चुके हैं। वहां भारत का हर कानून लागू होगा। पंचायत स्तर के चुनाव में लोगों ने भाग लेकर हमारे निर्णय पर मुहर लगा दी है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) जैसे मुद्दों पर विपक्ष राजनीति करने में लगा है। यह काम नेहरू, इंदिरा, राजीव और मनमोहन सिंह भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसे निर्णय ले नहीं सके। ऐसा काम करने का दम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखते हैं। विपक्षी दलों ने दिल्ली में दंगे भड़काकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को असफल बनाने की कोशिश की। उन्हें पता होना चाहिए कि ट्रंप भारत आकर मोदी की तारीफ करते हैं। उन्होंने 28 मिनट के भाषण में 20 मिनट तक भारत की प्रशंसा ही की। ---------------------
दिल्ली के 30 लाख लोग आयुष्मान भारत सुविधा से वंचित
नड्डा ने हिमाचलवासियों को शुद्ध वातावरण में रहने के लिए सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण ने राजनीति भी प्रदूषित कर दी है। दिल्ली सरकार ने केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत लागू नहीं की। इससे वहां के 30 लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ लेने से वंचित रह गए।
सीएए का विरोध गलत :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में सीएए का विरोध गलत है। इसके बारे में विपक्षी पार्टियां आम जनता को गुमराह करने में लगी हैं। आजादी के बाद पाकिस्तान में 23 फीसद हिदू थे, लेकिन अब तीन फीसद रह गए हैं। बांग्लादेश, ओर अफगानिस्तान में भी अल्पसंख्यकों की संख्या में भारी कमी हुई है। उन्हें या तो धार्मिक आधार पर प्रताड़ना दी गई या फिर धर्म परिवर्तन करवा दिया गया। सीएए से ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता मिलेगी, जबकि किसी भी भारतीय को इससे कुछ नहीं होने वाला।