Move to Jagran APP

जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की है भाजपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और उसके बाद उन्होंने सभी देवी देवताओं का नाम लेते हुए उनको कोटि कोटि नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:15 AM (IST)
जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की है भाजपा
जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की है भाजपा

जागरण संवाददाता, सोलन : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। वह लोग बहुत सौभाग्यशाली है जो हिमाचल में पैदा हुए हैं। यह केवल कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद, प्यार व ताकत है, जिससे उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके परिवार का तो राजनीत से दूर-दूर का नाता नहीं रहा है। हमारी पार्टी जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की ही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री किसी न किसी कार्य के लिए जाने जाते हैं। कोई सड़क वाला, कोई पानी वाला और कोई संवेदनशील मुख्यमंत्री। आज हिमाचल में सरकार और संगठन समन्वय बनाकर चल रहे हैं। जनमंच एक प्रजातंत्र का राज दर्शाता है जो बहुत बड़ी बात है। केंद्र ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की और हिमाचल ने इससे आगे बढ़कर प्रदेश में हिमकेयर योजना शुरू की है। यह तभी संभव हो सका है जब देश व प्रदेश में भाजपा है यानी डबल इंजन की सरकार है। अपने पोलिग बूथ का बिदल और जयराम है कार्यकर्ता

नड्डा ने कहा कि हर वह कार्यकर्ता अपने बूथ का राजीव बिदल और जयराम ठाकुर है, जिसे बूथ की जिम्मेदारी है। सरकार के विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाना हमारा कर्म है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिदल को बधाई दी कि संगठन में पिछली और निचली पंक्ति तक का पूरा ख्याल रखा है।

75 लाख की आबादी में भी एम्स

नड्डा ने कहा कि यह हिमाचल का सौभाग्य है कि इसे ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइस (एम्स) प्राप्त हुआ है। देश में दो नए एम्स बनाए जा रहे हैं। इनमें एक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में, जहां की आबादी 22 करोड़ है।ं दूसरा एम्स बिलासपुर में बनाया जा रहा है। हिमाचल की 75 लाख की आबादी को भी एम्स जैसी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश में 55 नेशनल हाईवे की डीपीआर बनाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.