लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : गोविंद राम
भाजपा अर्की मंडल की बैठक विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष बाबूराम पंवर की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, अर्की : भाजपा अर्की मंडल की बैठक विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष बाबूराम पंवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सर्व प्रथम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने का आग्रह किया। पूर्व विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर बालकराम शर्मा, मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, डीके शर्मा, राम लोक ठाकुर, संतराम ठाकुर, जय नंद शर्मा, भगत सिंह बहलवाल, कृष्ण चंद शर्मा, राम चंद्र पाल, दिलीप पाल, रूप राम शर्मा, सोनू सोनी, संतोष शुक्ला, नरेंद्र चौधरी, मस्त राम शर्मा, योगेश गौतम, रीना भारद्वाज, रमेश ठाकुर, जीत राम ठाकुर, मंसाराम, नरेंद्र हाडा, राकेश गौतम, बाबू राम ठाकुर, नरेश गौतम, जगदीश शुक्ला, अनूप चौहान, कमल कुमार, बालक राम, संतराम कौंडल, आशा राम, लच्छी राम, राजेश महाजन, मदन ठाकुर, नरेश चौधरी, विनती मुकुल, मंसाराम ठाकुर, हेमराज, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।