बद्दी में भाजपा एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक वीरवार को बद्दी क
संवाद सहयोगी, नालागढ़ : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक वीरवार को बद्दी के बागवानिया स्थित चौधरी कांप्लेक्स में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी ने की। प्रदेश एसटी मोर्चा के प्रवक्ता देवराज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हे मोर्चे की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी ने बैठक में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार कर उसे अंतिम रूप दिया। शिमला संसदीय क्षेत्र के तमाम मंडलों में 15 अगस्त तक वन बूथ टेन एसटी नियुक्त करने पर बल दिया, जिसके तहत एक-एक विस्तारक हर मंडल के लिए नियुक्त करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तिया घर या दफ्तर में बैठकर नहीं बल्कि बूथों पर जाकर बैठकें करे और एसटी परिवारों का भी चयन करें। अक्टूबर व नवंबर में प्रत्येक जिला व विधानसभा क्षेत्र में एसटी मोर्चा के सम्मेलन किए जाएंगे। बैठक में काग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के सीएम जयराम ठाकुर व सरकार के प्रति अनाप-शनाप की बयानबाजी पर कहा कि वह खुद तो गमले के पौधे की तरह के नेता हैं। इस अवसर पर दून भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, प्रदेश के एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता देवराज चौधरी, जिला सिरमौर के अध्यक्ष रमेश चौधरी, जिला सोलन के अध्यक्ष ताराचंद, दून मंडल के अध्यक्ष एवं बीडीसी वाइस चेयरमैन तरसेम चौधरी आदि मौजूद रहे।